मेरठ। कंकरखेड़ा थाने के आवासीय परिसर समेत जिले में सात नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। संक्रमित मिला लिसाड़ीगेट थाने का डयूटी मुंशी का परिवार कंकरखेड़ा थाने के आवासीय परिसर में रह रहा है। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह, सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद, परतापुर क्षेत्र के सुशांत सिटी सेक्टर 3, लावड़ सब्जी मंडी, परीक्षितगढ़ क्षेत्र का गांव बढ़ला और रेलवे रोड क्षेत्र की रौनकपुरा को हॉटस्पॉट बनाया गया है। देवलोक कॉलोनी, वेस्टर्न रोड, कोणार्क कॉलोनी, सराय बहलीम, फतेहउल्लापुर, लखीपुरा, ईदगाह कॉलोनी, तारापुरी, पुलिस लाइन का आवासीय ब्लॉक और महावीर जी नगर को पूर्व में बने नजदीक के हॉटस्पॉट से जोड़ा गया है। दो इलाके खैर नगर और अजराड़ा गांव को ग्रीन जोन में शामिल कर दिया गया है। प्रत्येक हॉट स्पॉट 250 मीटर के परिधि में बनाया गया है। हॉट स्पॉट की संख्या 51 हो गई है, वहां दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।