फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से लूट करने वाला मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा में दंपती से लूट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका साथी मौके से फरार हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के पबरसा गांव निवासी सोनवीर सिंह शनिवार शाम पत्नी को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर पर्स और सोने की चेन छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश हाईवे पर वारदात करने जा रहे हैं। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा विजेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। घायल बदमाश रोहन निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा है। रविवार दोपहर पुलिस ने फरार बदमाश जान मोहम्मद निवासी कंकरखेड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूट का सामान बरामद किया। आरोपियों को अस्थाई जेल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें