फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज के लिए सात माह की गर्भवती की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव निहोरी में दहेज की मांग पूरी न होने पर सात माह की गर्भवती की पीटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके कई थानों की पुलिस पहुंची। आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोजीपुरा निवासी सुशील ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री मोनिका उर्फ मीनू की शादी 20 अप्रैल 2019 को निहोरी गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र करमपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मोनिका के साथ मारपीट की जाने लगी। उसे घर से निकाल दिया गया। इसे लेकर हुई पंचायत में फैसले के बाद ससुराल पक्ष के लोग मोनिका को अपने घर ले गए थे।
इसके बाद भी उनकी दहेज की मांग जारी रही। इस बीच मोनिका गर्भवती हो गई। आरोप है रविवार रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सात माह की गर्भवती मोनिका की बुरी तरह पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन गांव में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लेकर जा रहे परिजनों ने निहोरी गांव के सामने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। वह आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन

सीओ मवाना आशीष शर्मा और थाना प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय ने परिजनों को आश्वासन दिया कि तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद ही परिजन शव लेकर गए। मोनिका के पिता सुशील ने पति सुरेंद्र, जेठ जीतू, सास लक्षी, ननद प्रीति, जेठानी दीपा, बहनोई हरपाल, मामा महिपाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी धीरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें