फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में 1.28 लाख उपभोक्ता उठाएंगे ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से आठ नवंबर से प्रदेशभर में एक मुश्त समाधान योजना शुरू होने जा रही है। इसमें 2 हजार से अधिक के बड़े बकाएदारों को विद्युत सरचार्ज जमा करने में छूट दी जाएगी। योजना तीन चरणों में होगी। पहला चरण 8 से 30 नवंबर, दूसरा चरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। मेरठ की बात करें तो यहां 1.28 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत समस्त विद्युत भार एलएमवी-1 घरेलू, एलएमवी-2 वाणिज्यिक, एलएमवी- 4 निजी संस्थान, एलएमवी-5 निजी नलकूप और एलएमवी-6 औद्योगिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज की राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जो उपभोक्ता पहले चरण में भुगतान करेंगे उन्हें अतिरिक्त छूट दी जाएगी और जो दूसरे व तीसरे चरण में भुगतान करेंगे उनकी छूट कम होती जाएगी। उपभोक्तओं को अपने बिलों को किश्तों में भुगतान करने का भी अवसर दिया जाएगा।
विद्युत चोरी के प्रकरणों में मिलेगा अतिरिक्त लाभ
विद्युत चोरी के मामलों में लोगों को किश्तों व एकमुश्त भुगतान पर भी राजस्व निर्धारण की राशि पर छूट का अवसर होगा। इसमें 8 से 30 नवंबर तक पंजीकरण कराने वालों को 10 प्रतिशत शुरू में जमा करना होगा और फिर कुल राशि का 25 प्रतिशत ही जमा करना होगा। दूसरे चरण में 1 से 15 दिसंबर तक 30 प्रतिशत और 16 से 31 दिसंबर तक कुल राशि का 40 प्रतिशत ही जमा करना होगा। 10 प्रतिशत पंजीकरण के समय जमा होगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के लिए अलग से होंगे उपखंडों पर काउंटर
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मुकेश कुमार ने बताया कि शहर व देहात सभी क्षेत्रों में सभी उपखंडों पर काउंटर रहेंगे। उपभोक्ता कार्य अवधि में किसी भी समय जाकर उपखंड अधिकारी या अन्य अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया गया है। विभाग की वेबसाइट uppcl.org पर भी जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें