परिजनों से जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में चांदपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ी में एक किसान के 10 पशुओं की अचानक मौत हो गई। पशुओं की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव, कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
बता दें कि चिकित्सकों द्वारा अभी पशुओं का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस वजह से पशुओं की मौत हुई है। हालांकि कुछ का यह मानना है कि खल खाने से पशुओं की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों ने दो बछड़ों को नोच-नोच कर मार डाला, ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर हंगामा
पीड़ित किसान राहुल सिंह ने बताया कि अचानक से सात गाय और तीन भेैंस की मौत हो गई। एक साथ दस पशुओं की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/