फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार, टीपी नगर क्षेत्र के चंद्रलोक में दिया था वारदात को अंजाम 

Mon, 13 Jul 2020 01:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मेरठ के टीपी नगर पुलिस ने चंद्रलोक में घर पर फायरिंग करने के मामले मेंसात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा (315 बोर), पांच कारतूस, दो चाकू, एक डंडा बरामद किया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि 10 जुलाई की शाम चंद्रलोक निवासी सत्यम पुत्र स्व. राजकुमार के घर पर फायरिंग की घटना घटी। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर  फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद तहरीर दी गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार को मुख्य आरोपी अर्जुन चौधरी उर्फ एजे पुत्र अरुण सिंह निवासी सेक्टर-1 रिठानी, बिट्टू उर्फ अभिषेक उर्फ कारतूस पुत्र अनुज कश्यप निवासी किशनपुरा बागपत रोड, अमन पुत्र रामदास निवासी शहीद मंगलपांडे स्कूल के पास, सत्यम सैनी पुत्र सरवेज कुमार सैनी निवासी रामबाग कॉलोनी, हर्षित त्यागी पुत्र राजू त्यागी निवासी सेक्टर-2, माधवपुरम, कुक्कू उर्फ प्रशांत पुत्र प्रदीप निवासी गांव बराल और मोहित पुत्र नरेश निवासी दिलावर पैलेस रोहटा रोड को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्जुन चौधरी की कहासुनी सत्यम निवासी चंद्रलोक से हो गई थी। अर्जुन और उसके दोस्तों ने सत्यम के घर पर फायरिंग की थी। फिलहाल हर्षित प्रताप व अर्पित पंडित फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें