फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गिरफ्त में नहीं आए पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले सात आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी पुलिस पर दिवाली की रात हमले, फायरिंग और पथराव के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, पर आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिनमें से पांच को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सात फरार हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा निवासी निशा वर्मा की शादी के-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी बैंककर्मी दीपक वर्मा के साथ हुई थी। इसी साल 21 जुलाई को निशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी पति दीपक, सास मंजू और ससुर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेठ जितेंद्र और देवर हिमांशु फरार चल रहे थे। दिवाली की रात जितेंद्र वर्मा और हिमांशु वर्मा अपने बंद पड़े मकान में दिवाली पूजन के लिए पहुंचे थे, तभी निशा पक्ष के लोगों ने उन्हें घर लिया था। पुलिस उन्हें बचाकर

गाड़ी में थाने लेकर जाने लगी, तभी निशा पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया था। पुलिस की गाड़ी और फैंटमकर्मियों की बाइक में लाठी-डंडों से और पथराव कर तोड़फोड़ की थी। इसका कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने अनुज वर्मा और सोनू वर्मा निवासी कसेरूखेड़ा थाना लालकुर्ती, सौरभ रस्तोगी व अहान शर्मा और विमलेश्वर मिश्रा निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचंदी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गौरव वर्मा निवासी शास्त्री नगर, मुकेश कुमार निवासी कसेरूखेड़ा, देवेश शर्मा निवासी शास्त्रीनगर, विशाल मिश्रा, शिवा, नीशू गुर्जर, दीपक उर्फ काले पंडित फरार हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें