फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के वध की तैयारी कर रहे सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। जसड़ सुल्तान नगर के जंगल में संरक्षित पशु का वध करने की तैयारी कर रहे सात आरोपियों को सरूरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मुनफैद निवासी जसड़ सुल्ताननगर, सोनी उर्फ उमरदराज निवासी सरधना, अनीस निवासी मोहल्ला धर्मपुरा सरधना, फरमान निवासी सरधना, अकबर निवासी अब्दुल्लापुर नई बस्ती मेरठ, सरफराज निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ व आस मोहम्मद निवासी जसड़ सुल्ताननगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया शुक्रवार को रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जसड़ सुल्तान नगर के जंगल में दो संरक्षित पशु को बांधकर ईंख के खेत में ले जा रहे है। मौके पर पहुंच पुलिस तो आरोपियों ने संरक्षित पशु को जमीन पर गिराकर वध का प्रयास कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें