मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत गगोल रोड परतापुर स्थित फैक्टरी में कर्मचारियों के साथ सामूहिक किया। उन्होंने कहा कि यह तीन पीढ़ियों के संस्कारों की धरोहर है। उन्होंने श्रमिकों के सुख-दुःख को अपना मानकर हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इस दौरान बताया कि 1939 में उनके दादा लाला ओमप्रकाश अग्रवाल ने हैंडलूम-पावरलूम फैक्टरी की की नींव रखी थी। उनके पिता सेठ धनपतराय अग्रवाल ने इसे आगे बढ़ाया। अब विनीत अग्रवाल अपने भाईयों विपिन शारदा और उमेश शारदा के साथ इसे संभाल रहे हैं। इस अवसर पर संगीता अग्रवाल शारदा, चिराग अग्रवाल शारदा, सुहानी अग्रवाल शारदा, गोविंद, माधव आदि उपस्थित रहे। संवाद