फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mon, 21 Sep 2026 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण, रंगोली बनाई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले अभियान में सात अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इनमें भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता व सौंदर्यीकरण, रंगोली, नशामुक्ति अभियान और इनोवेशन चैलेंज शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों और परिसर के विभागों को कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से हो चुकी है। सात अक्टूबर तक विकसित भारत की संकल्पना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं विषय पर भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता महाविद्यालय से विश्वविद्यालय और फिर प्रदेश स्तर तक आयोजित की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नमोसेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम में रिकॉर्डेड कार्यक्रमों और वीडियो के प्रदर्शन के साथ परिसर में नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। सेवा की कहानी के तहत पिछले आठ से नौ वर्षों में हुए सकारात्मक बदलावों को 30 सेकंड की रील के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसमें कार्य से पहले और बाद की फोटो व वीडियो तैयार किए जाएंगे। 17 अक्टूबर को सेवा का रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर रंगोली बनाई जाएगी। इसकी थीम विकसित भारत या सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं होंगी। इसमें एनएसएस के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें