माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत बाईपास पर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष अमित गर्ग मूर्ति द्वारा मां कावड़ सेवा शिविर आरंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन नंगली तीर्थ महामंडलेश्वर ने पूजा अर्चना के साथ किया।
नंगली तीर्थ महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। अमित गर्ग मूर्ति ने कहा कि शिविर में आए अतिथियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य दर्शनलाल अरोरा, क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, वेदपाल, बृजपाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अरुण जिंदल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश गर्ग, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अभय सिंह तथा क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख अनिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।