हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर में समाजसेवी कुलदीप चौहान की ओर से शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में कंबल वितरण जैसे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने समाजसेवी कुलदीप चौहान के प्रयासों की प्रशंसा की। कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
समाजसेवी कुलदीप चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना रहा है। करीब 300 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस मौके पर जज सिंह, बुद्धराज, अमित प्रधान, जगत सिंह, बाबूराम, बीरपाल, शशिमोहन सहित अन्य ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।