फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में एक दर्जन चिकित्सकों की सेवा समाप्त, पिछले कई वर्षों से 24 चल रहे अनुपस्थित

Thu, 30 Jan 2020 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों का टोटा झेल रहे जिले में 12 चिकित्सक और कम हो गए। शासन के निर्देश पर इन सभी 12 चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। अफसरों के अनुसार वर्तमान में भी 24 चिकित्सक लंबे समय अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके अलावा नौ पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


जिले में जिला अस्पताल समेत जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों कई चिकित्सा विशेषज्ञों के करीब 169 पर स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष वर्तमान में जनपद में मात्र 94 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। शासन के निर्देश पर 169 में से 12 की सेवा समाप्त की गई है। जबकि 24 चिकित्सक कई सालों से गैरहाजिर चल रहे हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किये गए हैं। इसके अलावा नौ डाक्टर छुट्टी लेकर पोस्ट गेजुएशन करने के लिये गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में कार्यरत डाक्टर अचला रानी वर्ष 2003 से, डाक्टर अवशेष कुमार 2009 से, डाक्टर सुशील कुमार 2010 से, डाक्टर कपिल कुमार सिंह और अनुजदीप 2011 से, डाक्टर गिरेंद्र सिंह 2012 से, डाक्टर आतिफ अतीक, डाक्टर शाजिया तरन्नुम, डाक्टर रुचि अग्रवाल, विवेक गोयल 2013 से, डाक्टर राहुल कुमार, डाक्टर ललित चौधरी 2018 से अनुपस्थित चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि इन सभी चिकित्सकों को शासन के निर्देशानुसार नोटिस दिये गए। इसके बाद सभी ने अपने इस्तीफे शासन को भेजे थे। सीएमओ ने बताया कि शासन ने सभी 12 चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें