फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन की रक्षा के लिए सेवा और संस्कार जरूरी : डॉ. विश्वेश्वरी देवी

विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद कस्बे के लोग स्रोत संवाद
विज्ञापन
कस्बे के एसडी पब्लिक स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे के एसडी पब्लिक स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता मनीष विभाग संयोजक ग्राम विकास गतिविधि मेरठ ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक समरसता पर्यावरण आदि विषय पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता चेयरपर्सन सुधा खटीक ने की। मंच संचालन मुकेश ठाकुर ने किया।
साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी ने सनातन धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत जैसी पावन भूमि पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि हमने अपने संस्कार छोड़कर स्वयं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोमाता की जय बोलने से गोहत्या बंद नहीं होगी, इसके लिए हर हाथ को गोसेवा के लिए आगे आना होगा। अभिभावकों से बच्चों और बेटियों को लव जिहाद से बचाने की अपील की।
सचिव गौरव गुर्जर ने कहा कि हिंदू संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण और वैज्ञानिक पद्धति है।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, उपाध्यक्ष मनोज अहलावत, जेपी बैसला, डॉ. नंदकिशोर, विद्यासागर जैन, अनुज शर्मा रविंद्र आचार्य, नीरज, सतीश छावड़ा, अरिहंत सैनी, बिन्नु आदि ने सहयोग दिया।

विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद कस्बे के लोग स्रोत संवाद

विराट हिंदू सम्मेलन में मौजूद कस्बे के लोग स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें