फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे पूरा, जांच में चलेगा पता कोरोना से लड़ने की कितनी है ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरो सर्वे पूरा, जांच में चलेगा पता कोरोना से लड़ने की कितनी है ताकत
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए जिले में किया गया सीरो सर्वे मंगलवार को पूरा हो गया। अब ब्लड सैंपलों की लखनऊ में जांच होगी। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने में करीब एक माह का समय लग सकता है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सीरो सर्वे से पता किया जाएगा कि कोरोना, हेपेटाइटिस बी व सी से लड़ने के लिए लोगों में एंटीबॉडीज हैं या नहीं। सामान्य शब्दों में कहें तो इन बीमारियों से लड़ने की क्षमता है या नहीं।
उन्होंने बताया कि 13 टीमों ने शहर और देहात के 45 क्षेत्रों में रैंडम चेकिंग कर 1440 लोगों का ब्लड सैंपल लिया। एक क्षेत्र से 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 24 लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के थे और 8 लोग 5 साल से 17 साल उम्र के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलेगा पता, कोरोना हुआ था या नहीं
मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ अमित गर्ग ने बताया कि एंटीबॉडीज की जांच में यह भी पता लगेगा कि मेरठ में कोरोना वायरस का विस्तार किस स्तर तक पहुंचा है। कितने प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना संक्रमण हुआ मगर ज्यादा लक्षण नजर नहीं आए और वह ठीक भी हो गए। उन्हें संक्रमण का पता तक नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें