मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में मिली सीरिया की महिला फनादी को शनिवार को पुलिस ने वापस दिल्ली भेज दिया।
महिला शुक्रवार को नौचंदी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के पास चंदा मांग रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा गया था। जांच में सामने आया कि वह मेडिकल वीजा पर पति का इलाज कराने के लिए दिल्ली आई थी। वह अपने तीन बच्चों को भी लेकर आई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला को उसके पति के सुपुर्द कर वापस दिल्ली भेज दिया गया।