संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मढियाई निवासी गौताखोर ने तीन लोगों पर झूठे मुकदमे में फंसाने और नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए थाना सरधना में शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सुरक्षा की की मांग की है।
कमरूद्दीन नगर मढ़ियाई निवासी सुक्का ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पेशे से गौताखोर हैं। पुलिस के अनुरोध पर गंगनहर से शव निकालने का कार्य भी करते हैं। आरोप लगाया है कि किला हासमाबाद निवासी युवक उनसे रंजिश रखते हैं। उनका कहना है कि उक्त लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की कोशिश कर सकते हैं। सुक्का ने आशंका जताई कि विपक्षी किसी भी समय उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।