फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: युवती के अश्लील फोटो ससुराल भेजे, रिश्ता टूटा

Tue, 14 Feb 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती के होने वाले पति को उसके अश्लील फोटो भेज दिए। इस कारण युवती का रिश्ता टूट गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक अश्लील फोटो के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। इस कारण परिजन कुछ समय से युवती को लेकर गाजियाबाद में रह रहे थे। कुछ दिन पहले परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया। इस बात की जानकारी लगने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो उसकी ससुराल भेज दिए। इस कारण युवती का रिश्ता टूट गया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें