मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में एक कोल्हू में काम करने वाले मजदूर की साफ्ट में आने आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चरथावल थाने के आखरी गांव ज्ञानामाजरा राजपूतान में टांडा निवासी टीकाराम (30) मजदूरी करता था। सोमवार सुबह काम करने के बाद वह गांव की तरफ चल दिया था। लेकिन गर्म चादर कोल्हू में रह जाने के कारण वह रास्ते में से दोबारा कोल्हू में चादर लेने गया। वहां चादर को ओढ़कर वापस कोल्हू से चलने लगा तो अचानक उसकी चादर चल रहे कोल्हू की साफ्ट में लिपट गई। जिससे वह भी उसकी चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
कई बार लिपटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर चंद कदम की दूरी पर स्थित थानाभवन थाने की कादरगढ़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घटनास्थल थाना चरथावल को होने का बताया गया।
बाद में बिरालसी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचें। उशव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में मजदूर की मौत के संबंध में पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।