नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक कामिल को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई देते हुए
बहसूमा। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खां की सेवानिवृत्ति होने पर समाजसेवियों एवं कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खां ने 37 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। पह 1 जुलाई 1989 में तैनात हुए थे। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन सचिन सुकड़ी एवं अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह, सुमित चहल, संदीप चौधरी, जयवीर अहलावत, इरफान पठान, अरुण जाटव, खलील सलमानी, विष्णु, मोनू जाटव, मनीष अहलावत, मुन्ना लाल यादव सफाई नायक संजय कुमार रहे।