मोदीपुरम- हेरिटेज स्कूल में सम्मान एक पहल संस्था की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित।
मोदीपुरम। सम्मान एक पहल संस्था ने मंगलवार को एक कंपनी के साथ मिलकर पल्लवपुरम फेज दो स्थित हेरिटेज स्कूल में वरिष्ठ नागरिकों व सफाई मित्रों को सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक व पार्षद विक्रांत ढाका ने कार्यक्रम में शामिल होकर वरिष्ठ नागरिकों व सफाई मित्रों को कंपनी के उत्पाद की किट देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि संस्था ने यह एक पहल की है और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाता है। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सूद, वंदना सूद, जॉन धनकड़, देशपाल सिंह, आलोक, धर्मेंद्र चौहान, प्रीतम सिंह, वीके गुप्ता, वंश धवन, अनुभव, धर्मपाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद