मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी काॅलेज के समाजशास्त्र विभाग और मूक बधिर विद्यालय के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत मंगलवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने मूक बधिर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने स्वच्छ भारत विषय पर पोस्टर भी बनाए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता कौशिक ने बच्चों का सराहना की। समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. दीप्ति कौशिक ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। पोस्टर प्रतियोगिता में अर्शी ने प्रथम स्थान, नेहा ने द्वितीय स्थान व साहिबा और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षिका मोनिका, स्वालेहा, इंशारा और कैफी का सहयोग रहा। संवाद