फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग के मैच आज से

विज्ञापन
आई टी आई साकेत में हेमा कोहली टूर्नामेट को लेकर पहुंची टीमफोटो स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार से सीनियर वर्ग के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और पंजाब की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को सभी टीमें आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में पहुंचीं।
विज्ञापन

आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के बाद अब सीनियर वर्ग के मैच शुरू हो रहे हैं। टूर्नामेंट के इस वर्ग में राजपूत वॉरियर्स अमृतसर, नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर, मेरठ चैंपियंस, राजपूत वॉरियर्स अमृतसर ब्लू, हरियाणा इलेवन सहित अन्य टीमें मेरठ पहुंच चुकी हैं। सोमवार को मुख्य अतिथि व आयोजन अध्यक्ष विवेक कोहली सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट की शुरूआत कराएंगे। उन्होंने बताया कि विजेता व उप विजेता टीम को नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, कुलदीप, अर्जुन कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें