भाई की शादी के लिए की थी पूरी तैयारी
परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को छोटे भाई आशीष की शादी होनी थी। शिल्पी ने शादी की तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने भाई की शादी के लिए अपनी पसंद का लहंगा भी खरीदा था और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी खरीदारी कराई थी। ऐसे में उनकी अचानक मौत से परिवार के लोग हैरान और गहरे सदमे में हैं।
तनाव में होने की बात सामने आई
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार प्रारंभिक जांच में तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।