मेरठ। एकेडमी ऑफ पलमोनरी इंटरनल एंड एमरजेंसी मेडिसिन क्रिटिकल केयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को वार्षिक बैठक क्रिस्टल पैलेस में होगी। इसमें दिल्ली सहित अन्य शहरों से चिकित्सक आएंगे। वे चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे नए शोधों पर मंथन करेंगे। शनिवार को चिकित्सकों ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता, सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमके मित्तल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अधीप मित्रा एवं डॉ. दिनेश अग्रवाल भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल भी आएंगे। पीआईसीईएफ के निदेशक डॉ. बीवी जिंदल, चेयरमैन डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. ज्ञानेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर विदुषी शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो