फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच जरूरी : आकांक्षा मलिक

विज्ञापन
सुभारती में हुई कार्यशाला
विज्ञापन
- सुभारती विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से हुई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आकांक्षा मलिक, स्किन केयर स्पेशलिस्ट सोनल व स्टूडियो मेकअप एक्सपर्ट कामरान ने व्यक्तित्व विकास के गुर बताए। आकांक्षा मलिक ने कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल बाहरी रूप-रंग तक सीमित नहीं है। इसके लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जरूरी है।
उन्होंने आत्म-छवि और आत्मसम्मान, व्यक्तित्व के प्रकार, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास के निर्माण, सामाजिक चिंता से मुक्ति सहित अन्य विषयों के बारे में उपयोगी बातें बताईं।उन्होंने कहा कि किसी भी संवाद में आंखों का संपर्क, शारीरिक हाव-भाव, आपकी ऊर्जा, पोशाक और स्वच्छता व्यक्ति की छवि को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

आकांक्षा मलिक ने रंगों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नीला रंग विश्वास और प्रोफेशनलिज़्म, काला रंग शक्ति और गंभीरता, सफेद रंग स्पष्टता और स्वच्छता, पेस्टल व फ्लोरल रंग अपनापन व मित्रता को दर्शाते हैं। इस दौरान राजनीति विभाग के छात्र सौरभ और बीएजेएमसी की छात्रा साक्षी का लाइव मेकओवर किया गया। इसमें मेकअप एक्सपर्ट कमरान खान और स्किन स्पेशलिस्ट सोनल ने सहयोग किया। इस प्रदर्शन से छात्रों को यह समझने में मदद मिली कि आत्मविश्वास सिर्फ बाहरी रूप से नहीं बल्कि भीतर से भी विकसित होता है।
विज्ञापन

प्रो. ऋतेश चौधरी ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। कार्यशाला संयोजक व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक आचार्या डॉ. प्रीति सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें