फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में मेरठ के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेईई एडवांस में मेरठ के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। पांच हजार तक रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 30 के करीब है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस का रिजल्ट सोमवार दोपहर को जारी किया गया। इसमें 23 आईआइटी संस्थान के अलावा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी, आईआईएसईआर और प्रीमियम आईआईएसई जैसे अन्य विवि भी प्रवेश के लिए जेईई एडवांस में प्राप्त अंकों का उपयोग करते हैं। जेईई मेंस में शुरुआत के 2.20 लाख रैंक पाने वाले छात्र-छात्राएं ही जेईई एडवांस में शामिल होते हैं।
फिटजी इंस्टीट्यूट के मेरठ प्रमुख कुमार गौरव ने बताया कि उनके यहां के 15 छात्र-छात्राओं ने पांच हजार रैंक में स्थान बनाया है। इनमें आकर्ष मित्तल की 1153 रैंक, माधव गुप्ता कह 1191, भव्य सिंघल की 1907, अर्जुन सिंह की 2184, अवनी अग्रवाल की 2566, रितिक राठी की 3464, ईशी गुप्ता की 3743, अर्जुन अंगरिषी की 4174, अभय शुक्रालिया की 4217, अंचित धामा की 4321, वंशिता गर्ग की 4696, अनन्या सिंह की 4698, विभोर गोयल की 4804, अंशुल अग्रवाल की 4956 रैंक आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा एटोमॉस क्लासेस के निदेशक जीके सिंह ने बताया कि उनके यहां से अर्जुन, अक्षित, अंशुल और वंशिता ने केमेस्ट्री की क्लास ली। इनकी चारों की रैंक पांच हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें