फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रश्नोत्तरी में फाइनल के लिए छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को यंग टैलेंट हंट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड आयोजित किया गया। प्रतियोगिता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस और कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इसमें महाविद्यालय की स्नातक और परास्नातक स्तर की छात्राओं ने भाग लिया।चयनित छात्राओं को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में फाइनल राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये होगा। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की ओर से किया गया। संचालन समन्वयक डॉ. शुभा मालवीय ने किया। डॉ. पूजा राय, डॉ. प्रतिमा चौरसिया और डॉ. कालिंदी सिंह सहित अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें