फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 164 विद्यालय बने निपुण, शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास भवन में हुआ समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के तहत सत्र 2025-26 के लिए आयोजित निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल का स्वागत पौधा भेंट कर किया। इस दौरान 164 विद्यालयों के निपुण बनने पर उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बताया गया कि जनवरी माह में जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार निपुण आकलन परीक्षा (निपुण टेस्ट) का आयोजन किया गया। कक्षा-एक और कक्षा-दो के अधिकतम 12-12 विद्यार्थियों का निपुण प्लस एप के माध्यम से विभिन्न दक्षताओं के आधार पर ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में मेरठ जिले के कुल 164 विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित होने का गौरव प्राप्त करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी अध्यापकों को मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर कार्यरत एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को विद्यालयों को निपुण बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें