संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर दो दिवसीय ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया।
ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम में उज्ज्वल यादव कप्तान, पार्थ रावत उपकप्तान, दमन दीप सिंह, प्रिंस, यश पटेल, प्रिंस कुमार, रणवीर सिंह, हिमांशु छौकर, शिवेन मल्होत्रा, केशव शर्मा, मोहम्मद आरिश, आदित्य यादव, अवि और कुणाल को मेरठ से चयनित किया गया। गाजियाबाद से अंश रावत और वंश सिंघल को टीम में चुना गया।
आरक्षित खिलाड़ियों में मोहम्मद अमान, शुभम, यशराज, दिव्यराज, कुश, शौर्य और हिमांशु को चुना गया। टीम मैनेजर प्रिया को बनाया गया है। यह टीम मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम के चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।