फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी के अपहरण के आरोपी के घर चस्पा कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराकर उसे शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फरवरी माह में रुहासा गांव निवासी सागर के खिलाफ एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। मंगलवार को थाना पुलिस न्यायालय के आदेश पर रुहासा गांव पहुंची और आरोपी के घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें