फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क का हाल देख ठेकेदार को लगाई फटकार, आज ठीक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगरायुक्त ने गंगानगर की सड़क में गड़बड़ी की जांच की
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गंगानगर ए-ब्लाक में दो दिन पहले बनी सड़क का हाल देखकर अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता देवेंद्र ने ठेकेदार की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने बृहस्पतिवार को सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता पास होने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान होगा।
विज्ञापन

गंगानगर के ए-ब्लाक में नौ लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है। सड़क की चौड़ाई कम करने और घटिया सामग्री लगाने पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम से मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने सड़क की जांच की। मुख्य अभियंता ने बताया कि ठेकेदार आकाश गुप्ता द्वारा बुधवार रात में सड़क का दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क की चौड़ाई कम होने की बात स्थानीय लोगों ने बताई है। चौड़ाई और गुणवत्ता वाली सड़क बनने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। नगर निगम द्वारा लगातार निर्माणाधीन सड़कों की जांच करने का कार्य चल रहा है। अभी ठेकेदारों का भुगतान रोका हुआ है। घटिया सामग्री से सड़क बनाने वाले ठेकेदारों के भुगतान से कटौती भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें