फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुकिंग करने पर ही मिलेगा उर्द, मूंग और अरहर का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- खरीफ की फसलों के लिए निशुल्क बीज की मिनी किट जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खरीफ की फसल में ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग और अरहर की मिनी किट किसानों को निशुल्क बांटी जाएंगी। निशुल्क बीज का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो ऑनलाइन बुकिंग कराएंगे। साथ ही जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी।
विज्ञापन

जिले में दहलनी फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने खरीफ की फसलों में दलहनी खेती के लिए बीज की मिनी किट देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया का कहना है कि समस्त बीज पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत के स्थान पर बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से बांटे जाएंगे। बीजों की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल http://agriculture.up.gov.in/ पर 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यह बुकिंग 10 मई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि दलहनी फसलों से किसान की आय बढ़ने के साथ ही खेतों की मिट्टी भी उपजाऊ होती है। इसलिए किसानों को सह फसली खेती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें