फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सिपाही की दबंगई, चौकी पर कब्जा... सामान निकालने से किया इंकार

Sun, 08 Oct 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर सिपाही का कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक की चौकी पर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने कब्जा कर लिया है। सिपाही अपना सामान रखकर चौकी में रह रहा है। नौचंदी पुलिस ने दीपावली से पहले पुलिस चौकी की रंगाई पुताई के लिए कहा तो सिपाही ने चौकी से सामान निकालने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में बढ़ते अपराध को लेकर आवास एवं विकास परिषद ने तीन साल पहले पुलिस चौकी के लिए दो दुकानें दी थीं। जिसके बाद दोनों दुकानों में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक की चौकी खोली गई। चौकी पर एक दरोगा और चार सिपाही भी तैनात कर दिए गये। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही चौकी में बने कमरे में अपना सामान रखकर अवैध तरीके से रहने लगा। कई बार नौचंदी पुलिस ने सिपाही से चौकी को खाली कराने के लिए कहा तो सिपाही ने विरोध कर दिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने चौकी की सफाई कराकर रंगाई पुताई का एक ठेकेदार को ठेका दिया। साथ ही सिपाही से चौकी से तुरंत सामान निकालने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने कहा कि उसे सामान निकालने में एक माह लगेगा। इस पर एसओ ने कहा कि यदि सामान नहीं निकाला तो सामान को मालखाने में जमा कर दिया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा। इसके बाद सिपाही ने एसओ को फोन कर माफी मांगी है। एसओ नौचंदी ने सीओ  को जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस की भी साठगांठ
अफसरों का कहना है कि मामले में थाना पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। बताया गया है कि सिपाही की एक पूर्व थानेदार से नजदीकी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें