बकरीद को लेकर सुरक्षा के लिए आरएएफ व पीएसी रहेगी। कोरोना को लेकर शासन के जो निर्देश हैं उनका पालन कराया जाएगा।
-अजय साहनी, एसएसपी
यह भी पढ़ें : मेरठ मेडिकल में कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 28 नए मरीज मिल, अनलाॅक किए गए 24 इलाके
ईद पर घर पर नमाज अदा करें
भावनपुर थाना परिसर में मंगलवार को इंस्पेक्टर ने ईद के पावन पर्व पर क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत की। इंस्पेक्टर ने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का शांति के साथ पालन करने की अपील की।
वहीं, उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाते हुए जगह-जगह भीड़ नहीं लगाने को कहा। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घर पर रहकर नमाज अदा करने की अपील की। इस मौके पर मेदपुर प्रधान आसिफ अली, जई प्रधान डाक्टर गुलजार, पार्षद शौकत गुप्ता, वीरपाल सिंह, प्रधान अनवार अली आदि मौजूद रहे।