बच्चों ने मेले में जमकर की खरीदारी, सुरक्षा कड़ी
मवाना। शिवरात्रि पर नगर स्थित शिवालयों में सैकड़ों कांवड़िये जलाभिषेक के लिए पहुंचे। वहीं मंदिरों के बाहर लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पं. वाचस्पति ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किा। मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्रा व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, चेयरमैन अय्यूब कालिया, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद, सतेंद्र चौहान फोर्स के साथ डटे रहे। मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर भूपेंद्र त्यागी, सुधीर, राजेश अग्रवाल, पुष्पा त्यागी, काजल, नीलम चौहान, तनु शर्मा, सुधा, आलोक, सुधा चौहान आदि का सहयोग रहा।
मां के अच्छी सेहत के लिए लेटकर लाया कांवड़
नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी शेखर 9 वर्षों से कांवड़ लेकर आ रहा है। शेखर ने बताया कि उसकी मां बीमार रहती है। इसलिएइस बार वह मां की सेहत अच्छी हो जाएं इसलिए लेटकर कांवड़ लाया। वहीं नगर के बड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचा नगर निवासी कांवड़िये पप्पू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में लगाए गए मवाना ड्रग्स एसोसिएशन की तरफ से चिकित्सा शिविर में शिवभक्त को उपचार दिया गया।
7 घंटे 26 मिनट में डाक कांवड़ लेकर पहुंचे
नगर निवासी युवा मंगलवार को बड़ा महादेव मंदिर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर 7 घंटे 26 मिनट में पहुंचे। डाक कांवड़ लेकर आए संजय चौहान, अमित, अभिषेक आदि ने बताया कि वह सोमवार को हरिद्वार के लिए डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने गंगाजल लिया और वहां से मवाना स्थित बड़ा महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। शिवभक्त दौड़ लगाते हुए डाक कांवड़ लेकर बड़ महादेव मंदिर पर 12 बजकर 01 मिनट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह तीसरी बार डाक कांवड़ लेकर आए है। उनके साथ शिवम, अंश, अनमोल, अंकित, मुदित, मोंटी, अंशिका, कनन, आराध्या मौजूद रहे।
शिव के जयकारों से गूंजे मंदिर
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के मंदिरों में भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। जानीखुर्द, बाफर, किठौली, नेक, पंचगांव, सिवाल खास आदि में सुबह दिन दिन निकलते ही श्रद्धालु पूजा और जलाभिषेक के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। वहीं कुराली में आठ घंटे में डाक कांवड़ लेकर आए सुमित चौहान आदि शिव भोलों को सम्मानित किया गया। हरिद्वार से झांकी कांवड़ लेकर आए भोलों को सम्मानित किया गया। मनोज कुराली, नरेश चौहान, हरिओम, सीताराम, अंकित चौहान, कुलदीप, अंकुर चौहान, गौरव, शिवा, बल्लू शर्मा, मोनू चौहान, हरेंद्र शर्मा, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
5बी-नगर स्थित बड़ा महादेव पर लगे एक दिवसीय मेले में ऊंट की सवारी करते बच्चे। (मवाना)- फोटो : MAWANA