फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने दर्जनों गांवों में पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने दर्जनों गांवों में पैदल मार्च निकाला
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के दर्जनों गांव में थाना पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। ग्रामीणों को पूर्ण रूप से सुरक्षा का भरोसा देते हुए ग्राम पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव गणेशपुर, नगला चांद, सैफपुर कर्मचंद, पाली, अलीपुर मोरना, निडावली, किशोरपुर, मखदुमपुर, सहित दर्जनों गांव में पैदल मार्च निकाला। इस बीच पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का पूर्ण रूप से भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च में लोगों से ग्राम पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान और घरों से बाहर निकलने पर लोगों को मास्क लगाकर ही घरो से बाहर निकलने की अपील की। पैदल मार्च में आधा दर्जन गाड़ियां और लगभग चार दर्जन पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ड्रोन से अति संवेदनशील गांवों का लिया जायजा
लावड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई गांवों में मतदान केंद्रों व बूथ का निरीक्षण किया। पुलिस ने अतिसंवेदनशील गांवों में केंद्र व बूथ के आसपास के घरों की छत का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान पुलिस टीम के साथ बिसौला, जमालपुर, चिंदौड़ी गांव पहुंचे। पुलिस ने केंद्र व बूथों का निरीक्षण किया। गांवों में बैठक के दौरान ग्रामीणों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पीएसी और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
माछरा/मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांवों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार, एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी ने गांव जिसोरा, जिसोरी, अजराडा, शाफियाबाद लोटी, मुंडाली, नंगलामल, मऊखास, मेघराजपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। कहा यदि किसी प्रत्याशी या समर्थक को शराब, मिठाई आदि वस्तु का वितरण करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, माछरा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, खंद्रावली, अमरपुर, कायस्थ बढडा, अम्हैडा सैनी, आदि गांवो मे पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने कई प्रत्याशियों के घरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें