फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा के रेलवे फाटक के पास गुरुवार देर शाम जनशताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। सरधना थाना क्षेत्र में गांव छबड़िया निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई 42 वर्षीय देवेंद्र नानू नहर के पास लॉ कालेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। तीन दिसंबर को गांव में कृष्ण कुमार की चाची की तेहरवीं थी। वहां बातचीत के दौरान देवेंद्र सामान्य नजर आ रहे थे। कंकरखेड़ा रेलवे फाटक के पास प्रत्यक्षदर्शी ठेला संचालक ने पुलिस को बताया कि जनशताब्दी ट्रेन मेरठ से मुजफ्पुरनगर की ओर जा रही थी, तभी वहां पहले से खड़े देवेंद्र ट्रेन के आगे कूद गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें