फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: द आर्यन्स बी ने आईवे इंटरनेशनल की टीम को हराया

Sun, 05 Oct 2025 05:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - द आर्यंस स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी।
विज्ञापन
चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह मैच खेले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल में चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छह मैच खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ सतर्कता उप प्रभागीय अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती का भी प्रतीक है। इससे अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में पहला मैच सेंट मैरी बी गजरौला और अशोका एकेडमी मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें अशोका एकेडमी मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच राधा गोविंद स्कूल मेरठ और एमआईईटी मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें एमआईईटी ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच द आर्यन्स बी मेरठ और आइवे इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के बीच खेला गया, जिसे द आर्यन्स बी ने 1-0 से जीता। अंडर 19 बालक वर्ग में एमपीएस मेरठ और द एवन्यु पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच मैच खेला गया, जिसमें द एवन्यु पब्लिक स्कूल मेरठ ने 4-1 से जीत हासिल की। पाचवां मैच अंडर 14 बालक वर्ग में एमपीएस मेरठ और सेंट फ्रांसिस स्कूल मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें एमपीएस मेरठ ने 2-0 से जीत हासिल की। छठा मैच अंडर 19 बालक वर्ग में एमपीएस बी मेरठ और जीटीबी मेरठ के बीच हुआ, जिसमे एमपीएस बी वे मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की। इस दौरान विद्यालय के निदेशक अक्षय सिंह, गौरव चौधरी, दीपक राणा, सुशील भटनागर आदि मौजूद रहे।

मोदीपुरम - द आर्यंस स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें