फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शताब्दीनगर में रैली के लिए जमीन कम, कृषि विवि के निकट विकल्प सुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 सितंबर को मेरठ आकर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम संभावित है। शताब्दी नगर में जनसभा भी प्रस्तावित की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शताब्दीनगर में रैली से चुनावी शंखनाद किया था। अब 11 साल बाद शताब्दी नगर में काफी बसावट हो गई है। ऐसे में यहां अब जमीन की उपलब्धता कम है। मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय आसपास के स्थान को भी जनसभा के लिए विकल्प के तौर पर सुझाया गया है।माना जा रहा है कि स्थान कम होने से प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा मोदीपुरम में कृषि विश्वविद्यालय और आसपास के स्थान को भी जनसभा के रैली स्थल को भी विकल्प के रूप में रखा जा रहा है। रिपोर्टर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें