फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 केंद्रों पर सीटेट की परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
56 केंद्रों पर सीटेट की परीक्षा आज
विज्ञापन

मेरठ। शिक्षक बनने के लिए महत्वपूर्ण सीटेट की परीक्षा आज जिले में 56 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए जिले में 56 केंद्र बनाए हैं जहां लगभग 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली क ा पेपर 9.30 बजे से प्रारंभ होकर 12 बजे तक होगा। एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। दूसरी पाली का पेपर 2 बजे से प्रारंभ होकर 4.30 बजे तक होगा। एंट्री 12.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए 74 पर्यवेक्षक लगाए हैं। सीबीएसई से भी कुछ अधिकारी परीक्षा पर नियंत्रण रखने के लिए आए हैं। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी केवल नीला व काला बॉल पेन लेकर ही जा सकेंगे। प्रवेश पत्र अवश्य साथ में लाएं। प्रवेश पत्र व फोटो आईडी से गेट पर ही परीक्षार्थी का मिलान कर उसे केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए सिटी कोआर्डिनेटर केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर को बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें