फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदी महिला की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। पुलिस को फोन करके गंगनहर में कूदने वाले महिला स्नेहा उर्फ नेहा का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पीएएसी के गोताखोर बुधवार को भी नगर में तलाशते रहे। परिजनों और ग्रामीणों ने भी तलाश में सहयोग किया लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भदौड़ा गांव की स्नेहा का पड़ोसी गांव चिंदौड़ी निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इस बीच उसकी शादी गाजियाबाद में हुई थी, लेकिन प्रेमी के कारण वह पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। उसका पति से तलाक हो गया था। उसने पूठखास गांव में एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखना भी शुरू किया था। इसी बीच उसके प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद स्नेहा से उसका विवाद हुआ। मंगलवार को वह ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकलने के बाद सीधे पूठखास गंगनहर पुल पर पहुंची। उसने डायल 112 पुलिस को फोन करने के बाद गंगनहर में छलांग लगा दी थी। गंगनहर के पास उसका मोबाइल मिला था। बुधवार को भी उसकी तलाश जारी रही। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगनहर में पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल हो रही है। पुलिस और पीएसी के गोताखोर लगातार सर्च अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें