फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानी गंगनहर में कूदे व्यापारी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। पत्नी से विवाद के बाद मेरठ के शताब्दी नगर निवासी व्यापारी दीपक जैन (55) द्वारा शनिवार को जानी के पास गंगनहर में छलांग लगाने की सूचना पर सोमवार को भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तीन दिन से पुलिस और परिजन गंगनहर में व्यापारी की तलाश में लगे हैं।
दीपक जैन पुत्र नेम कुमार जैन की रिठानी में इलेक्ट्रॉनिक के सामान की दुकान है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे दीपक जैन अपनी कार से जानी गंगनहर पुल पहुंचे। कार को पुल पर खड़ा करने के बाद वह कुछ देर इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद अपनी चप्पलें पुल पर ही उतारकर उन्होंने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें नदी में कूदते देखा और तुरंत इसकी सूचना पास स्थित जानी थाना पुलिस को दी। तभी से पुलिस दीपक जैन को गंगनहर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी पुलिस और परिजनों ने दिनभर गंगनहर में जानी से निवाड़ी तक दीपक जैन की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गंगनहर में तलाश जारी है। जल्द दीपक जैन को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें