फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर में डूबी छात्रा की तलाश जारी

विज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीआरसी पर समीक्षा बैठक में शिक्षकों ने भरी हुंकार। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर में डूबी कक्षा 12वीं की छात्रा ऋतु तोमर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। पीएसी के गोताखोर लगातार तलाश में जुटे रहे, लेकिन दिनभर चले अभियान के बाद भी सफलता नहीं मिली। पुलिस और परिजन गंगनहर की पटरी पर डटे हुए हैं।
बताया गया कि पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी छात्रा ऋतु ने मंगलवार को नानू पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। नहर में कूदने से पहले उसने वहां मौजूद एक महिला का मोबाइल लेकर अपने भाई से बातचीत की थी। छात्रा के कूदने के बाद उसी महिला ने उसके भाई को कॉल कर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से तलाश की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने तत्काल पीएसी के गोताखोर बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। बृहस्पतिवार को भी नानू से गांव भलसौना तक स्टीमर की मदद से नहर में खोजबीन की गई लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भी तलाश जारी रहेगी। उधर, परिजन अनहोनी की आशंका के बीच गंगनहर पटरी पर ही जमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें