फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्ष फायरिंग करने वाला कथित भाजपा नेता की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। हथियारों के जखीरे के साथ भांजी के विवाह समारोह में भात देने आए कथित भाजपा नेता रोबिन मोरल द्वारा हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
गांव भिड़वारा में राजेंद्र सिंह की दो बेटियों की शादी थी। एक बेटी की बरात हुमायूंपुर व दूसरी बेटी की बरात करीमपुर भंडोरा से सोमवार की शाम आई थी। विवाह समारोह में राजेंद्र सिंह की साला रोबिन मोरल भांजियों की शादी में भात देने के लिए आया था। रोबिन साथियों के साथ स्कार्पियो कार से कई लोगों के साथ आया था। स्कार्पियो पर आगे की ओर शीशे पर मंडल अध्यक्ष खरखौदा का स्टीकर व भाजपा का झंडा लगा था। पीछे वाले शीशे पर फोटो के साथ रोबिन मोरल नानपुर प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ लिखा था।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को ये लोग अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जब हर्ष फायरिंग की हद हो गई तो परेशान होकर सोमवार को देर शाम पुलिस को सूचना दी गई थी। सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही भाजपा नेता कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर सीज कर दी थी। कार से दो तमंचे, एक आधी अवैध बंदूक, एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन

कथित भाजपा नेता रोबिन मोरल के खिलाफ एसआई ज्ञानेंद्र पाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने गांव में सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया, लेकिन गांव में सीसीटीवी कैमरा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें