फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, फिर भी नही रुकी शराब तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद हैं। ऐसे में शराब माफिया धड़ल्ले से शराब तस्करी कर अवैध कारोबार में जुटे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन-रात पुलिस के पहरे के बीच भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है। बीते कुछ दिनों में अवैध शराब बिक्री से जुड़ी गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमाएं सील होने के बाद भी हरियाणा निर्मित शराब शहर में पहुंच रही है। बीती 27 मार्च को पूठखास में आबकारी टीम ने एक शराब ठेका संचालक को शराब बेचते पकड़ा था। आबकारी विभाग कई जगह कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ कर चुका है। शहर में लगातार हरियाणा मार्का शराब पकड़ी जा रही है।
इन क्षेत्रों में सक्रिय शराब माफिया
टीपी नगर क्षेत्र अवैध शराब की मंडी बन चुका है। आबकारी विभाग की टीम पिछले 10 दिनों में यहां छापा मारकर माफिया के साथ अवैध शराब की खेप पकड़ चुकी है। रेलवे रोड में भी कई माफिया सक्रिय हैं। धीरे धीरे उनकी गतिविधियां बढ़ी हैं। हाल ही में लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, परतापुर, मेडिकल थाना क्षेत्र में भी अवैध शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन

वर्जन -
लॉकडाउन के बीच शराब की तस्करी बढ़ना चिंता की बात है। विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भी भेजी जा रही है। -आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें