फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में गए एसडीओ का घर चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की शादी में गए एसडीओ का घर चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

गंगानगर। दोस्त की शादी में वाराणसी गए एसडीओ का घर चोरों ने खंगाल डाला। चोरों ने खिड़की का जाल तोड़कर लाखों का सामान व नकदी चोरी कर ली। जी-27 निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से सैदपुर मुजफ्फरनगर निवासी हैं। वह मेडिकल बिजलीघर में एसडीओ के रूप में तैनात हैं। गंगानगर में जी ब्लॉक में बने अपने मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। 23 नवंबर को वह अपने दोस्त की शादी में परिवार सहित वाराणसी गए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। 25 नवंबर की शाम पड़ोसियों ने घर की लाइट बंद होने व दरवाजा खुले होने की सूचना दी। मंगलवार सुबह आनन-फानन में घर पंहुचे एसडीओ को घर का सारा सामान बिखरा मिला। बताया कि चोरों ने बेडरूम की विंडो व जाल तोड़कर अलमारी से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। दूसरे कमरे से 1.5 लाख की नकदी, इंडक्शन चूल्हा, कपड़े व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। कुल मिलाकर चोरों ने साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा का माल चोरी किया है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिय गया है। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें