धामपुर के गांव गल्लाखेड़ी में क्रॉप कटिंग के दौरान गेहूं की पकी फसल की कटाई करती एसडीएम धामपुर
- फोटो : mathura
धामपुर। एसडीएम रितु रानी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव गल्ला खेड़ी, अमानतपुर में पहुंचकर कर चार किसानों के खेतों में गेहूं की पकी खड़ी फसल की क्राप कटिंग कराई। इस दौरान एसडीएम रितु रानी ने गेहूं की फसल की कटाई की। एसडीएम में ग्रामीणों को बताया कि वह भी किसान हैं। उनके यहां भी खेती-बाड़ी का काम व्यापक स्तर पर होता है। इस दौरान तहसीलदार धनराज कुमार के अलावा राजस्व विभाग की टीम में शामिल निरीक्षक और लेखपाल शामिल रहे।