मवाना। थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने थाना प्रभारी के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। किसी का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। एसडीएम अंकित कुमार ने थाना प्रभारी राजेश कांबोज के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। वार्ड सात की सभासद मुकेश तथा मोहल्ला हीरालाल के लोगों ने शिकायत में कहा कि पक्का तालाब से तहसील रोड पर गली में पुराना बिजली के खंभे को बदलवाने की मांग की है। मोहल्ला हीरालाल निवासी राजू सैनी ने पड़ोसी पर नाले की पटरी पर पशु बांधने तथा दरवाजा लगाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। नाले की पटरी कब्जा मुक्त कराने की मांग की। मोहल्ला तिहाई निवासी यामीन ने दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके खेत बाईपास नाले की पटरी पर हैं। पड़ोसी खेत मालिक ने नाले की पटरी पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इससे खेत में आने-जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है। नाले की पटरी से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। तीनों शिकायतों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।