फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडीएम ने सीओ के साथ किया मेला स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
हस्तिनापुर में दशहरा मेला स्थल का निरीक्षण करते एडीएम व सीओ स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व कार्यक्रम के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। मां दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ थाना प्रभारी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया शाम के समय हस्तिनापुर के रामलीला मैदान पर पहुंचे और रामलीला मंचन की जानकारी ली। इसके बाद राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में पहुंचे जहां पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव गुर्जर से बातचीत की तथा कार्यक्रम संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नही होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक गेट पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। साथ ही थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिए कि हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीम तैनात की जाए। इसके बाद बंगाली बाजार स्थित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचे और मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद मध्य गंग नहर पर पहुंचकर मूर्ति विसर्जन के स्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भीड़ में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी शशांक दिवेदी, अनुज मिश्रा, शिवकुमार, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें